खुलासा ! पाकिस्तानी आतंकी भारत में कर रहे फंडिंग, बनवा रहे हैं मस्जिद और मदरसे
नई दिल्ली,15 अक्टुबर 2018। पाकिस्तानी आतंकी संगठन भारत में अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए अपने गुर्गों की मदद से मस्जिद व मदरसे का निर्माण करा रहा है। टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार मोहम्मद सलमान से पूछताछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को पता चला कि हरियाणा और राजस्थान के कुछ मदरसों के लिए पाकिस्तान से धन उपलव्ध कराया गया था। आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) से भारत में रुपये की फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खुलासा किया है।बताया गया है कि फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन का संबंध आतंकी हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। गिरफ्तार मोहम्मद सलमान ने बताया कि आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के पैसे से वह हरियाणा के पलवल के उठावर गांव में एक मस्जिद बनवा रहा था। एनआईए के अनुसार ”मोहम्मद सलमान को दुबई में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने 70 लाख रुपये दिये थे। कामरान संभवत: लश्कर ए तैयबा के लिए काम करता था और आतंकी गतिविधियों को अंजाम पहुंचाने के लिए फंडिंग की गई थी।”
मोहम्मद सलमान के अनुसार- आतंकी संगठनों द्वारा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में धन भेंजा गया था। कुछ पैसे इस्लामिक इंस्टीट्यूट को भी दिए गए थे। मोहम्मद सलमान के इस खुलासे के बाद जांच एजेंसी ने उसकी हिरासत बढ़वा ली है।

उल्लेखनीय है कि हाफिज सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है और भारत में अपनी पकड़ मजबुत बनाने के लिए मदरसों को धन भेज रहा है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी टेरर फंडिंग के मद्देनजर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में टोह में लगी है। हाल ही में एनआईए ने मोहम्मद सलमान 52वर्ष, मोहम्मद सलीम 62वर्ष तथा श्रीनगर के सज्जाद अब्दुल वानी 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि विदेशों में आतंकी संगठनों के सदस्यों से दिल्ली में कई लोगों ने धन प्राप्त किया और इसका उपयोग आतंकी गतिविधि के लिए किया गया।
Views: 7









