छात्रसंघ चुनाव !पीजी कालेज के अध्यक्ष बने संपूर्णानंद तो महामंत्री बने सुधांशु तिवारी

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), 15 अक्टुबर 2018 । पीजी कालेज के सम्पन्न छात्रसंघ चुनाव के बाद आज घोषित परिणाम के अनुसार संपूर्णानंद यादव अध्यक्ष , दीपक उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुधांशु तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए।
उल्लेखनीय है कि गत 12 अक्टूबर को सम्पन्न पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में महामंत्री पद के प्रत्यशी सुधांशु तिवारी का नाम बैलेट पेपर से गायब रहा जिस पर काफी जद्दोजेहद के बाद महामंत्री पद का चुनाव रद्द कर सोमवार को पुनः मतदान का निर्णय लिया था। आज महामंत्री पद का मतदान अपरान्ह एक बजे तक चला। इसके उपरांत तीन बजे से मतगणना आरम्भ हुई । इस दौरान छात्रों का हुजूम बाहर प्रत्याशियों की हार जीत का आकलन करते रहे। परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में उत्साह बढ़ गया तो पराजित प्रत्याशियों के समर्थक मायूस दिखे और धीरे धीरे वहां से चलते बने।चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठा परक चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे सम्पूर्णानंद यादव 471 मतों से विजयी रहे। इस चुनाव में सम्पूर्णानंद यादव को 1547 मत, पप्पू कुमार 1076 मत, मंजित कुशवाहा 527 मत, सोनू यादव 778 तथा दीपक पाल को 118 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के मध्य सम्पन्न चुनाव में दीपक उपाध्याय 108 वोटों से विजयी घोषित हुए। इस चुनाव में दीपक उपाध्याय को 1354 मत, रुद्रप्रताप यादव को 1246, जयप्रताप को 978 तथा सुभाष बिंद को 759 मत मिले,जबकि 43 मत अवैध घोषित हुए।
महामंत्री पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे, जिसमे सुधांशु तिवारी 117 मतों से विजयी हुए। घोषित परिणामों
के अनुसार सुधांशु तिवारी को 1094, प्रशांत सिंह यादव को 977, बृजेश सिंह को 394, राहुल सिंह को 59 तथा अमित कुमार शर्मा को 43 मत प्राप्त हुए। पुस्तकाल मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशियों के मध्य हुए चुनाव में शैलेष सिंह कुशवाहा 159 मतों से विजयी रहे। मतगणना के अनुसार शैलेष सिंह कुशवाहा को 1323, कृष्ण कुमार यादव को 1164, अजीत कुमार यादव को 930 तथा मुकेश कुमार को 865 मत मिले।
कला संकाय प्रतिनिधि पद के चार प्रत्याशियों के मध्य वीर बहादुर यादव को 105 मतों से विजयी घोषित किया गया। परिणाम के अनुसार वीर बहादुर यादव को 868, सूरज साहनी को 763, चंद्रभूषण उपाध्याय को 447 तथा सुनील कुमार प्रजापति को 444 मत प्राप्त हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के दो उम्मीदवारों में अलका कुमारी को 481 मत तो मु. शादिक को 180 मत प्राप्त हुए। जिसमे अलका कुमारी 301 मतों से विजयी घोषित हुईं। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के चार उम्मीदवारों में रामप्रकाश यादव दो मतों से विजयी हुए,प्राप्त मतों के अनुसार रामप्रकाश यादव को 115, आशीष पांडेय को 113, दीपक यादव को 99 तथा शशिकांत कुशवाहा को 66 मत प्राप्त हुए। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के‍ त्रिकोणीय संघर्ष में अंकित कुमार यादव 78 मतों से विजयी रहे।उन्हें 247, अभिजीत सिंह को 169 तथा शैलेष यादव को 134 मत मिले। शारिरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अपने इकलौते प्रतिद्वंदी को त्रिभुवन चौहान 40 मतों से हराया।इसमें त्रिभुवन चौहान को 78 तो सुशील गहलौत को 38 मत मिले थे। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर मुकेश यादव निर्विरोध चुने गये। चुनाव अधिकारी डा. बद्रीनाथ सिंह ने सभी विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने विजयी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply