बायो एथनॉल! चलाएं रोडवेज की बसें

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),09 अक्टुबर 2018।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चतुर्थ भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी रोडवेज की बसों को बायो एथनॉल से चलाना चाहिए। कहा कि 118 बायोडायजेस्टर से गंगा की सफाई की जा रही है। इससे मिथेन और मिथेन से बायो सीएनजी बना रहे है। इस तरह निकली बायो सीएनजी से यूपी रोडवेज की दस हजार बसें चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि यहां की चीनी मिलों से इतना एथनॉल निकल सकता है कि यूपी की सभी बसें उससे चल सकती हैं। इससे जहां प्रदेश में डीजल की समस्या से निजात मिलेगी ,वहीं किसानों के गन्ना के भुगतान की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply