विस्फोट !भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 6 की हुई मौत

भिलाई (छत्तीसगढ़), 09 अक्टुबर 2018 ।भिलाई स्‍टील प्‍लांट में आज कोको ओवन में गैस सप्लाई करने वाली पाइप में अचानक हुए विस्फोट में जहां 6 कर्मचारियों की मौत हो गयी,वहीं 14 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। जख्मी लोगों को इलाज हेतु भिलाई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि कोको ओवन में गैस सप्लाई करने वाली पाइप में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ है। विस्फोट के कारणों का खुलासा तत्काल नहीं हुआ है। बिस्फोटे के बाद प्‍लांट के आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कारर्वाई में जूट गये।उन्होंने सभी शवों को मोर्चरी में रखवा कर घायलों को लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्लांट के अधिकारी व पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply