नोबेल पुरस्कार 2018 ! अर्थशास्त्र के लिए अमेरिका के विलियम नॉर्डहॉस व पॉल रोमर के नाम का एलान
नई दिल्ली, 08 अक्टुबर 2018 । रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक्स ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र मेें सराहनीय योगदान के लिए अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों को इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया है। आज की गयी घोषणा के अनुसार इस प्रतिष्ठापरक पुरस्कार के लिए विलियम नोर्डहाँस 77 वर्ष और पॉल रोमर 62 वर्ष का नाम घोषित किया है। इन्हें यह सम्मान जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज के लिए दिया जा रहा है। नार्डहाँस को यह पुरस्कार दीर्घकालिक बृहद आर्थिक विश्लेषण के साथ जलवायु परिवर्तन का संबंध स्थापित करने के लिए तो वही रोमर को लंबे समय में बृहद आर्थिक विश्लेषण के साथ तकनीकी नवोन्मेष का संबंध स्थापित करने के लिए दिया जा रहा है। दोनों अर्थशास्त्रियों को सयुक्त तौर पर 90लाख स्वीडिस क्रोनर ( करीब 7.30 करोड़ रुपए) के पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार आगामी 10 दिसंबर को स्टाकहोम में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से पहले शांति, मेडिसिन, भौतिकी और रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान किया जा चुका है।
Views: 6









