स्थापना दिवस ! वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस पर जांबाजों दिखाई भारत की ताकत

गाजियाबाद(उत्तर प्रदेश),08 अक्टुबर 2018। स्थानीय हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर आज वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस ससमारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में वायुसेना, थल सेना और जल सेना के प्रमुख मौजूद रहे। प्रातः 8 बजे से आरम्भ समारोह में भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने विभिन्न प्रदर्शन के जरिए दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराया।
अपने सम्बोधन में वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने कहा कि वायु सीमा की सुरक्षा वह क्षेत्र है जहां लगातार नजर रखने की जरूरत है । वायुसेना के चालक दल और तकनीशियनों को यथासंभव बेहतर प्रशिक्षण देकर मानव खामियों को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वर्तमान पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के साथ ही पुराने विमानों तथा हथियार प्रणाली की चुनौतियों को पूरा किया जा सके। धनोआ ने वायुसेना दिवस पर यहां कहा कि वायुसेना ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने को हमेशा तैयार है। बीते वर्षों में वायुसेना की शक्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है और इसने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमानों, एस-400 मिसाइल प्रणालियों, अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर और चिनूक मालवाहक हेलीकॉप्टर हमारी क्षमताओं में और बढ़ोतरी करेंगे। अत्याधुनिक तेजस युद्धक विमानों को हथियारों के बेड़े में शामिल करना भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं। धनोआ ने पिछले हफ्ते 36 राफेल विमानों और एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद को वायुसेना के लिए अत्यावश्यक क्षमता संवर्द्धन बताया था।
उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच पिछले हफ्ते कई अरब डॉलर के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे। राफेल जेट को खरीदने का सौदा फ्रांस के साथ 2016 में हुआ था। वायुसेना के अभ्यास ‘गगनशक्ति’ में धनोआ ने कहा कि इसने संचालन क्षमताओं और बल की तैयारियों को दर्शाया है जिसमें 14 हजार अधिकारियों और 14 हजार कर्मियों ने हिस्सा लिया।
इससे पूर्व आठ हजार फीट की ऊचाई से उतरे विंग कमांडर दीपक शर्मा व आलोक यादव के नेतृत्व में पैरा जंपर्स ने मिलकर अलग रंग के पैराशूट से तिरंगे की संरचना और स्काई डाइविंग के कई कारनामे दिखाए। पैरा जंपर्स के कारनामें देखकर ग्राउंड में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनकी हौसलाअफजाई की। हॉक हेलिकॉप्टर और एयर वारियर ड्रिल टीम के हैरतअंगेज करतब देख दर्शकों का मन मोह लिया। भारत के राट्रपति रामनाथ कोविद ने ट्वीट कर भारतीय वायु सेना को एयर फोर्स डे पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वायु सेना के जवाब अपने साहस और प्रतिबद्धता के साथ भारत के आसमान की रक्षा करते हैं। हम सभी भारतियों को वायु सेना पर गर्व है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply