रामलीला मैदान ! अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा
पीलीभीत, 08 अक्टुबर 2018। तहसील पूरनपुर के अति प्राचीन रामलीला मैदान पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने जेसीबी से अवैथ कब्जे को धराशायी कर दिया। पूरनपुर रामलीला मैदान को खाली कराये जाने के बाद प्रशासन ने अवैध दुकानों को ध्वस्त करा दिया।
बताते चलें कि बीती रात प्रशासन द्वारा मेला मैदान पर अतिक्रमणकारियों को आखिरी चेतावनी दी थी। प्रशासन ने लाउड स्पीकर से दुकानदारों से सुबह तक सभी दुकानें खाली करने की अपील की गई थी सुबह करीब 10 बजे मेला कंट्रोलर भारी पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। जेसीबी द्वारा अवैध दुकानों को तोड़ा जाने लगा। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का हथौड़ा चलते ही अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने प्रशासन से दुकान खाली करने हेतु थोड़ा वक्त देने की अपील की जिसे खारिज कर दिया गया।
ज्ञातव्य है कि रामलीला मैदान के दुकानदारों और मेला प्रशासक में चल रहे विवाद को लेकर दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। दुकानदारों को कोर्ट ने सिविल न्यायालय में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे।सिविल कोर्ट ने अपना पक्ष रखे जाने के बाद भी दुकानदारों को किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। मेला मैदान खाली करने के लिए 2 दिन का वक़्त भी अतिक्रमणकारियों को कोर्ट ने दिया था।
रिपोर्ट – श्रवण कुमार यादव
Views: 8









