पेट्रोल-डीजल! हुआ 2.50 रुपए प्रतिलीटर सस्ता, केन्द्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

नई दिल्ली,04 अक्टूबर 2018 ।पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे मूल्यों से तीखी आलोचना झेल रही केन्द्र सरकार ने जनता को फौरी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल को 2.50 रुपए लीटर सस्ता करने का निर्णय लिया है । वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज बड़ा ऐलान करते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम 2.5 रुपए कम करने की जानकारी दी है। उन्होंने राज्य सरकारों से भी आग्रह करते हुए कहा है कि आप भी 2.5 रुपए कम कर सकते है। यदि राज्य सरकारों ने केंद्र की अपील मानकर वैट कम किया तो पेट्रोल और डीजल कुल मिलाकर 5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। वित्त मंत्री के ऐलान के तुरंत बाद गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने 2.50 रुपये वैट घटाने की घोषणा कर दी है। अब इन राज्यों में लोगों को पांच रुपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलेगा। इन दोनों राज्यों के बाद अन्य भाजपा शासित राज्य भी देर शाम तक ऐसा कदम उठा सकते हैं।
सरकार की इस पहल से जनता को पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से राहत मिल सकती है। जेटली ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए विदेशी कारकों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि ब्रेंट क्रूड बुधवार को चार साल के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, अमेरिका में ब्याज दर सात साल के उच्च स्तर पर है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply