तस्करी ! शराब के साथ तीन तस्करों को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),04 अक्टुबर 2018।बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब तस्करों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से शराब की तस्करी कर बिहार पहुचाने का कार्य बदस्तूर जारी है। शराब तस्करी पर रोक लगाने व शराब तस्करों की धरपकड़ में जूटी गहमर पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है। गहमर पुलिस ने आज अलसुबह स्कार्पियो में लादकर बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बताया गया है कि गहमर थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आज सबेरे ही एक स्कॉर्पियो में शराब की खेप बिहार जा रही है। मुखबिर की इस सूचना पर गहमर थाने की पुलिस टीम ने मुख्य सड़क मार्ग पर देवल गांव के पास सघन चेकिंग अभियान आरम्भ कर दिया। कुछ समय बाद सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक स्कार्पियो आती दिखी तो वे स्कार्पियो घुमा कर भागना चाहे परन्तु पहले से सतर्क पुलिस टीम द्वारा धर दबोचे गये।जांच में पुलिस ने स्कार्पियो में से 20 पेटी (960 पैकेट) 8 पीएम उत्तर प्रदेश निर्मित शराब बरामद हुई। पुलिस गिरफ्त में आये अभियुक्तों की पहचान वाहन चालक अमन सिंह पुत्र राम जी सिंह निवासी पैगा, थाना बड़हरा, जिला आरा भोजपुर (बिहार), गुड्डू सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी मथुरापुर, थाना कोईलवर, जिला आरा भोजपुर (बिहार) एवं उमेश कुमार सिंह पुत्र धर्मनाथ सिंह निवासी मसाड़, थानाउदवंतनगर, जिला आरा भोजपुर (बिहार) के रुप में हुई। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में अपराध पंजीकृत कर उन्हें जेल भेंज दिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार, पृथ्वीराज, अनिल सरोज, पंकज कुमार आदि रहे।
Views: 8









