कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, खुद खाया जहर
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),04 अक्टुबर 2018 । मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी से आक्रोशित पति ने आज सबेरे अपनी पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद स्वयं बिषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नागतारा गांव की है जहां भोला बिंद ने अपनी पत्नी अतवरिया 25 वर्ष की आज सबेरे गला रेतकर हत्या कर दी। इसके उपरांत स्वयं भी विषाक्त पदार्थ खाकर बेहोश हो गया।आननफानन में परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी चिकित्सा जारी है। अतवरिया की हत्या की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई और किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंच लोगों से घटना के बावत आवश्यक जानकारी लेकर कारर्वाई में जूट गये।पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी सदर सिटी महिपाल पाठक, कोतवाल राजीव कुमार सिंह व सदर तहसीलदार भोला का बयान लेने के लिए जिला अस्पताल आ धमके पर बेहोश होने के कारण वे भोला का बयान दर्ज नहीं कर सके।पुलिस अस्पताल में भोला के होश में आने की प्रतीक्षा में है।
Views: 7









