सम्पूर्ण समाधान दिवस ! गलत आख्या पर नपे दो कर्मचारी
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),03 अक्टूबर 2018। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के सदर तहसील में मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में 80 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त ने करण्डा क्षेत्र पंचायत के धरवां गांव के जमीनी विवाद मे गलत आख्या प्रस्तुत करने पर लेखपाल राज कपूर भारती तथा महुवारी गांव के बन्द नलकूप चालू न होने तथा रिपोर्ट में गलत प्रस्तुत करने पर सहायक अभियन्ता चतुर्थ सत्य प्रकाश शर्मा को निलम्बित कर दिया। उन्होंने समस्त उपस्थित अधिकारियेां का निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतो का भौतिक सत्यापन कर निस्तारण करते हुए उचित रिपोर्ट दर्ज करें। इसी क्रम में जिलाधिकारी के.बालाजी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे 141 आवेदन पत्र प्राप्त हुये और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल सात तहसीलो की सूचनानुसार कुल 442 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 27 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में 57 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया, जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 29 आवेदन पत्रों में 04 का मौके पर निस्तारण किया गया, मोहम्मदाबाद तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 63 आवेदन पत्रो में 05 का निस्तारण किया गया, सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी मो. कमर की अध्यक्षता में 22 आवेदन पत्रों में निस्तारण शून्य रहा एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी मन्चाराम वर्मा के अध्यक्षता में 50 आवेदन पत्रो में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों में राशनकार्ड, सिचाई, पट्टा , पैमाइश, विद्युत, आवास, पुलिस प्रकरण, जल निगम, पेंशन,नगर पालिका, शौचालय, शिक्षा, आदि से सम्बन्धित प्रकरण रहे जिसपर जिलाधिकारी के.बालाजी ने प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर सम्बन्धित अधिकारी को जॉचोपरान्त निष्पक्ष निस्तारण कराते हुए अवगत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, एस0ओ0सी0 एस0के शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Views: 9









