जिन्दा को मृत बताने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी चढ़े डीएम के राडार पर
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश), 03 अक्टुबर 2018।जीवित वृद्ध व्यक्तियों को मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोके जाने की शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी के. बालाजी ने बाराचवर ब्लाक के बद्दोपुर ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह की वेतनवृद्धि रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बताया गया है कि बद्दोपुर गांव निवासी राजेंद्र राम पुत्र गेना तथा रामदेव कुशवाहा पुत्र परशुराम कुशवाहा को कागजात में मृत दर्शाकर वृद्धा पेंशन रोकवा दिया।जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए वृद्धावस्था पेंशन पुनः चालू कराने की मांग की थी। इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी थी। समाज कल्याण अधिकारी ने मामले की गम्भीरता से जांचकर जांच दोनो वृद्ध व्यक्ति को जीवित दर्शाते हुए अपनी रिपोर्ट एक अक्टुबर को जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी। जांच में
ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह को दोषी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी की एक वेतनवृद्धि रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जिलाधिकारी की इस कारर्वाई से पीड़ित वृद्धों ने संतोष व्यक्त किया कि उनके साथ न्याय हुआ है और दोषी दंडित हुआ है।
Views: 8









