पालीथिन !हुई जप्त, लगा जुर्माना
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),03 अक्टुबर 2018। मुहम्मदाबाद नगर पंचायत में प्रतिबंध के बावजूद पालीथिन के प्रयोग किये जाने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद के नेतृत्व में आज शाम जांच अभियान चलाया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान व्यवसायी उपेंद्र, प्रमोद, दुर्ग, वसीर, सुएब खां, राजू, रामाधार आदि के कब्जे से करीब आठ किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त कर व्यवसायियों पर कुल 42 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जुर्माना न भरने की दशा में आरसी जारी करने की कार्रवाई होगी। इस अचानक जांच से व्यवसायियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
Views: 7
Advertisements









