नोबेल पुरस्कार ! रसायन विज्ञान का पुरस्कार फ्रांसिस अरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और ग्रेगरी पी विंटर के नाम
नई दिल्ली,03 अक्टुबर 2018। रॉयल स्विडिश अकादमी ने केमेस्ट्री में वर्ष 2018 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से तीन लोगों को देने की आज घोषणा की है।रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज के निर्णयानुसार पुरस्कार की आधी राशि अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस एच. अरनॉल्ड को और शेष राशि जॉर्ज पी. स्मिथ और ब्रिटिश वैज्ञानिकग्रेगरी पी. विंटर को दी जाएगी। जिसके तहत 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार की राशि दी जायेगी।उन्हें यह पुरस्कार क्रम विकास के सिद्धांतों के अनुसार प्रोटीन एन्जाइम विकसित करने हेतु प्रदान किया जायेगा जिसकी मदद से औषधियों से लेकर जैव इंधन तक का निर्माण हो सकेगा।रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाली महिला फ्रांसेस अर्नोल्ड कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में केमिकल इंजीनियर हैं जबकि जार्ज स्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ मिसूरी और ग्रेगरी विंटर कैम्ब्रिज में एमआरसी लैबोरेटरी आफ मालिकुलर बायोलॉजी में वैज्ञानिक हैं।
ज्ञातव्य है कि महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार शुरू किए गए। प्रति वर्ष ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस’, ‘द स्वीडिश एकेडमी’, ‘द कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ और ‘द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी’ द्वारा यह पुरस्कार उन लोगों और संस्थाओं को दी जाती है, जिन्होंने अर्थशास्त्र, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, चिकित्साशास्त्र, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इसके अन्तर्गत प्रत्येक विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी अवॉर्ड दिया जाता है। इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया गया है और ऐसा पिछले 70 साल में पहली बार हो रहा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
Views: 6









