नीरव मोदी प्रकरण ! पीएनबी घोटाले में ईडी ने जब्तकी 637 करोड़ रुपए की सम्पत्ति

नई दिल्ली, 01 अक्टुबर 2018। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की 637 करोड़ की प्रॉपर्टी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर ली। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहद नीरव मोदी के पांच ओवरसीज बैंक अकाउंट सील कर दिये हैं, इन खातों में कुल 278 करोड़ रुपये मौजूद हैं। इसके पूर्व अलावा 22.69 करोड़ की कीमत के हीरे के गहने ईडी हॉन्गकॉन्ग से भारत लाई है। इसके साथ ही दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ की कीमत का एक मकान के साथ ही न्यूयॉर्क में नीरव मोदी के नाम पर खरीदी गई दो अचल संपत्तियां भी ईडी ने जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 216 करोड़ रुपये है। मुंबई की विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला कर विदेश भागे हीरा करोबारी नीरव मोदी को एक महीने में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply