कैम्प में बीएसएफकर्मी ने सहकर्मी की गोली मारकर की हत्या

गाजियाबाद , 01 अक्टूबर 2018 ।सीमा सुरक्षा बल के लिंक रोड के अस्थायी शिविर में कथित तौर पर आपसी कहासुनी के दौरान सुबह करीब छह बजे कांस्टेबल अजीत ने अपने सहकर्मी जगप्रीत की अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों के अनुसार दोनों जवान गुरुग्राम में सीमा सुरक्षा बल की 95वीं बटालियन से हैं और दोनों वर्ष 2012 में सेवा में आए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बैभव कृष्ण ने बताया कि किसान आन्दोलन के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए बीएसएफ की बटालियन को साहिबाबाद बृज विहार स्थित भारती स्कूल में रखा गया था ।जहां यह हादसा हुआ था। मृतक जगप्रीत सिंह 30 वर्ष गुरदासपुर पंजाब का तथा हत्यारा अजीत सिंह मलकपुर पठानकोट का निवासी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply