नोबेल पुरस्कार 2018 ! अमेरिकी जेम्स पी एलिसन और जापानी तसुकु होंजो के नाम
नई दिल्ली, 02 अक्टुबर 2018 । इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिका के जेम्स पी एलिसन और जापान के तसुकु होंजो को संयुक्त रूप से दिए जाने का ऐलान किया गया है।
इस पुरस्कार के तहद दोनों वैज्ञानिकों को 10.1लाख डालर मिलेंगे। यह पुरस्कार उन्हें आगामी दस दिसम्बर को स्टाकहोम में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। प्रो. एलिसन टेक्सास विश्वविद्यालय तथा प्रो. होन्जो क्योटो विश्व विद्यालय में कार्यरत हैं। दोनों वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से त्वचा कैंसर के इलाज में मददगार एक नयी थेरेपी विकसित करने हेतु दिया गया है। इस नई थेरेपी से शरीर का प्रतिरोधक तंत्र कैंसर प्रभावित कोशिकाओं के निर्माण करने वाले प्रोटीन को शरीर में बढ़ने से रोकेगा। इस थेरेपी के प्रयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा प्रभावी ढंग से कैंसर से लड़ने में सक्षम होगी।
उल्लेखनीय है कि इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। यह पिछले 70 साल में पहली बार हो रहा है।
ज्ञातव्य है कि केवल जीवित लोगों को ही नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है, परन्तु तीन व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। सर्व प्रथम 1931 में एरिक एक्सल कार्लफेल्ट को साहित्य के लिए और फिर तीस साल बाद 1961 में डाग हामरशोल्ड को शांति पुरस्कार दिया गया। इन दोनों की मौत नामांकन और पुरस्कार दिए जाने के बीच हुई। तीसरी बार 1974 में फिर ऐसा हुआ तो उसके बाद से नियम ही बदल दिया गया था।
पिछले वर्ष का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन लोगों को जैविक घड़ी पर प्रभाव डालने वाले जीन्स व प्रोटीन पर शोध के लिए दिया गया था।
Views: 3









