बोलेरो व 30 पेटी अवैध शराब संग चार गिरफ्तार
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),25 सितम्बर 2018। शादियाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के मोहब्बतपुर मोड़ से अवैध शराब तस्करी में लिप्त चार तस्करों को बोलेरो व 30 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार चारों तस्कर आजमगढ़ निवासी जंगबहादुर, संतोष कुमार, इंद्रेश कुमार और जसवंत राम आजमगढ़ जिले के निवासी बताये गये हैं। बताया गया है कि इनका गिरोह खाली शीशियो में अवैध शराब भरकर फर्जी रैपिंग कर बिहार में बेचने का काम करता है। बताया गया है कि जब बोलेरो में भरकर शराब ले जाते थे, उस वक्त इस गिरोह के दो लोग बाइक से आगेे चल कर स्थिति का जायजा लेते रहते थे और कहीं जांच का अंदेशा होते ही बोलेरो को आसपास ही रोक देते थे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर फिर उसे बिहार पहुंचा देते थे। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
Views: 5









