पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
* रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा*
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),25 सितम्बर 2018।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक ,एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय जी के 101 वीं जयन्ती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो गाजीपुर द्वारा आज पार्टी कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। विद्वान वक्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सीख दी।इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप मे मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर काशी क्षेत्र मंत्री श्रीमती सरोज कुशवाहा,ओमप्रकाश राय,ओमप्रकाश राम सुमित तिवारी,श्रीपति मिश्रा, रासबिहारी राय,आशुतोष राय,गोविंद उपाध्याय, नितीश ,लालजी गोड,विश्वप्रकाश अकेला, शशिकान्त शर्मा जिला मीडिया प्रभारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनके जीवन आदर्शों से सीख लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के त्याग, तपस्या व बलिदान का जीवन अप्रतिम राष्ट्रवाद का द्योतक है। उनका जीवन संदेश देता है कि लाख मुसीबतें भी मनुष्य के साहस को न तो तोड़ सकती है न ही उसको उसके पथ से डिगा सकती हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के दुख दर्द को दुर करने का जो सपना पं दीनदयाल जी ने देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साकार किया जा रहा है।

उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचा कर पं दीनदयाल जी के सपने को साकार करें ।समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाना ही पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्र विकास व राष्ट्र उत्थान मे पं दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों तथा योजनाओं का भ्रष्टाचार मुक्त लाभ पात्र लोगों को दिलाने में प्रयास कर गाजीपुर का युवा मोर्चा सरकार व पं दीनदयाल जी के सपनों को सार्थक करेगा।उन्होने कहा कि हमारा नैतिक कर्तव्य सेवा करना है।उन्होंने जिला संगठन को आश्वस्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव मे अपने कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी को ऐतिहासिक जीत का भरोसा दिलाया।
विचार गोष्ठी व बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रभारी श्रीपति मिश्रा ने कहा कि जब हम करेंगे तो दिखेंगे। भाजयुमो सिर्फ सरकार रहने पर ही नही बल्कि सरकार नहीं रहने पर पर भी कार्य करते है। अब तो हमारी जिम्मेदारी संवैधानिक रुप से ज्यादा बढ़ी हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाया जाय। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर 26 सितम्बर से महात्मा गांधी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या 1 अक्टूबर तक स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विचार गोष्ठी को भाजपा जिलामहामंत्री ओमप्रकाश राय,ओमप्रकाश राम,स्वच्छता अभियान के संयोजक पवनसुत गुप्ता, साक्षी श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर दीपक सिंह, गोविन्द उपाध्याय, आशुतोष राय,विवेकानन्द राय, मनोज यादव,विनोद गुप्ता,देवी प्रसाद राय,चंदन विन्द, राहुल चौरसिया,अश्वनी राय,अश्वनी मिश्रा,नीतीश दुबे,प्रांशु सिंह,रामजी बलवंत, अमरनाथ शर्मा,गुरुदयाल शर्मा,बीरू चौहान, आदित्य राजभर,शशिकांत चौहान,आनन्द पांडेय,विकास चौबे,दीपक गुप्ता,अजय गुप्ता,राजू गुप्ता,सौरभ सिंह,जय प्रकाश यादव,रंजीत राम,मोनू तिवारी,जितेंद्र यादव,अनिकेत चौहान,रजनीकांत उपाध्याय,मनीष राय,प्रांशु सिंह,सर्वेश राय आदि लोग उपस्थित रहे | संचालन विश्वप्रकाश अकेला ने किया।
इसी क्रम में भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा की बैठक आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर की अध्यक्षता मे हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुूए मुख्य अतिथि पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बुद्धिलाल विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछडो के मान सम्मान के लिए हमेशा कार्य किया है। पार्टी ने समाज के पिछड़े वर्ग के प्रति अपने सोच को गति प्रदान करते हुए पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर इस वर्ग की राजनैतिक भागीदारी को मजबूत किया है। काशी क्षेत्र के मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि देश का पिछड़ा वर्ग आज भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल मे समाज के मुख्यधारा से जुड़कर अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है तथा पिछड़ा समाज आज हर क्षेत्र में अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।इस अवसर पर पार्टी के महामनीष पं दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,ओमप्रकाश राम, पिछडा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष इन्द्रदेव कुशवाहा,नीतू जायसवाल, ओमप्रकाश अकेला,नन्दा राजभर,योगेन्द्र विश्वकर्मा,ओमप्रकाश राम,विरेन्द्र चौहान, शिवपूजन चौहान, रंजू विश्वकर्मा,रामाश्रय चौहान,किशन शर्मा, शशिकान्त शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन संतोष गुप्ता ने किया।
Views: 6









