सावधान ! बच्चों को बचाएं जानलेवा मोमो गेम से, सीबीएसई ने जारी किया सर्कुलर
नई दिल्ली, 24 सितम्बर 2018 । मोमो गेम्स से लगातार बढ़ते हादसों के मद्देनजर सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर स्कूलों और अभिभावकों को बताया है कि वह अपने बच्चों पर खास ध्यान रखें। सीबीएसई की तरफ से जारी सर्कुलर के बाद अब स्कूल प्रशासन भी अपनी तरफ से बच्चों को जागरूक करने और उन पर खास निगरानी रखने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चला रहे हैं। इसका मकसद यही है कि कैसे भी हो बच्चों को इस तरह के खतरनाक खेलों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।पहले ब्लू व्हेल गेम और अब मोमो गेम, ये दोनों ही ऐसे खेल हैं जो लोगों के लिए खासतौर पर बच्चों के लिए जानलेवा हो रहे हैं। हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां मोमो गेम के चलते बच्चों ने खुद को नुकसान पहुंचाया है।
अभिभावकों को हिदायत दी गई है कि अपने बच्चों पर नजर रखें और यह समझायें कि इस तरह के ऑनलाइन गेम्स जानलेवा साबित हो सकते हैं और इनसे किस तरह से दूर रह जाए। हालांकि मनोवैज्ञानिकों की माने तो ब्लूव्हेल और मोमो गेम के फैलने और जानलेवा होने की एक बड़ी वजह है अकेलापन।नई गेम बच्चों को अपनी ओर खींचता है और जब लोगों और बच्चों को इस खेल के जरिए कुछ नई नई चीजें करने का प्रलोभन दिया जाता है। जिससे वो लोग इसके प्रति आकर्षित होते जाते हैं,जो बाद में उनके लिए जानलेवा साबित होते हैं।
Views: 5









