बारिश ! जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फंसे 29 लोगों को सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर, 24 सितम्बर 2018। कठुआ जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ में फंसे 29 लोगों को आज सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया । अधिकारियों के अनुसार कई जगहों पर भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया था, जिस पर आज यातायात बहाल कर दिया गया ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छह महिलाओं और 10 बच्चे सहित 29 लोगों को कठुआ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रात में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षित निकाला गया । पुलिसकर्मियों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों ने जिले के नागरी, चाब्बे चाक, जाखोले और बिलावार क्षेत्र में फंसे इनलोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि लगातार बारिश के बाद कठुआ जिले के कई नदियों में आई बाढ़ की वजह से बचाव एवं पुलिस दल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था । पिछले दो दिन से हो रही बारिश के मद्देनज़र डोडा जिले में सभी शैक्षणिक स्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं और लोगों के सहयोग हेतु जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं।
Views: 5









