एयरपोर्ट सेंचुरी ! सिक्किम के साथ पूरा हुआ शतक

सिक्किम, 24 सितम्बर 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के पहले हवाई अड्डेे पाकयोंग एयरपोर्ट का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को नई सौगात दी। इसके शुभारंभ के साथ ही देश में आज एयरपोर्ट सेंचुरी भी पूर्ण हो गई । प्रधानमंत्री मोदी ने पाकयोंग एयरपोर्ट के शुभारंभ के अवसर पर राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सिक्किम ने आज इतिहास रचा है। आज यहां देश के 100वें एयरपोर्ट का शुभारंभ हो रहा है।उन्होंने कहा कि सभी एयरपोर्ट में से 35 एयरपोर्ट पिछले 4 साल में बने है। आजादी के बाद से 2014 तक यानि 67 साल में 65 एयरपोर्ट थे। यानि लगभग 1 साल में एक एयरपोर्ट। ये उनकी गति और सोच थी। बीते 4 साल में एक साल में 9 एयरपोर्ट उडान के लिए तैयार हैं। आज नौगुना गति से काम हो रहा है। जबकि इसी काम को पूरा करने में वे 40 साल और लगा लेते जो हमने 4 साल में कर दिखाया है। आलम यह है कि 70 साल में देश में करीब 400 विमान सेवा दे रहे थे। अब विमान सेवा देने वाली कंपनियों ने एक साल में 1 हजार नए विमानों का आॅर्डर दिया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट न होेने के बाद भी राज्य की कुल आबादी से डेढ गुना पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटकों की संख्या इस एयरपोर्ट के कारण और बढ़ेगी। दीवाली और दुर्गा पूजा में ही इसका असर दिखने लगेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इससे होटल, होम स्टे, रेस्त्रां, गाइड आदि के साथ चाय बेचने वाला भी कमाएगा और सबको इसका लाभ मिलेगा।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply