मालदीव राष्ट्रपति चुनाव !  इब्राहिम मोहम्मद सालेह को मिली विजय

मालदीव, 24 सितम्बर 2018 ।राष्ट्रपति चुनाव के रविवार को सम्पन्न विवादित चुनाव के बाद हुए मतदान में भारतीय संबंधों के पक्षधर विपक्षी नेता इब्राहिम मोहम्मद सालेह को चुनाव में जीत मिली है जबकि चीन के कट्टर समर्थक वर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हार का सामना करना पड़ा है।
मालदीव राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की आज सोमवार तड़के हुई घोषणा में विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सालेह को जीत मिली है।चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, सालेह को 58.3 प्रतिशत मत मिले हैं। सालेह को मिली जीत से सभी आश्चर्यचकित हैं क्योंकि पर्यवेक्षकों का आरोप था कि निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने अपनी जीत पक्की करने के लिए गड़बड़ियां की हैं।
सालेह के विजयी होने की घोषणा के साथ ही सड़कें उनके समर्थकों से भर उठीं। सभी लोग अपने हाथों में सालेह की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के पीले झंडे लिये नाच रहे थे।
भारत ने मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के जारी बयान में कहा गया है कि हम मालदीव में हुए राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन का स्वागत करते हैं। जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार मोहम्मद सालेह को जीत मिली है। हम उन्हें दिल से जीत पर बधाई देते हैं।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply