इंटरसेप्टर मिसाइल ! सफल परीक्षण

नई दिल्ली,24 सितम्बर 2018 । उड़ीसा के मिसाइल परीक्षण केन्द्र से रविवार रात को इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार इंटरसेप्टर को अब्दुल कलाम द्वीप से कल रात आठ बजकर पांच मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अनुसार यह पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) मिशन पृथ्वी के वायुमंडल में 50 किमी से ऊपर की ऊंचाई पर लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है। डीआरडीओ सूत्रों ने कहा कि पीडीवी इंटरसेप्टर और लक्ष्य मिसाइल दोनों सफलतापूर्वक जुड़ गए थे। इससे पहले 11 फरवरी, 2017 को इसी स्थान से इंटरसेप्टर का आखिरी बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply