केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने किया चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),24 सितम्बर 2018। हेरिटेज हास्पिटल के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों द्वारा आज सदर ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल बहाव पर आयोजित स्वास्थ शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये स्वास्थ्य शिविर लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि केन्द्र मे स्थापित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले सवा चार वर्षों मे जो भी काम किया है वह देश के गरीब व कमोजोर लोगों को ध्यान मे रखते हुए किया है। सरकार 2017 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लाई थी जिसके माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए। दुनिया ने देशों ने तय किया कि 2030 तक टीवी(क्षय) मुक्त दुनिया बनाएंगे, तो वही हमारे देश ने तय किया कि 2025 में ही हम टीवी मुक्त भारत बनाएंगे। यह संकल्प माननीय प्रधानमंत्री जी ने लिया और देश के डॉक्टरों ने इसमें पुरी निष्ठा से लगते हुए इस लक्ष्य को पहुंचाने में पूरी पूरी मदद कर रहे हैं। सामान्य तौर पर देश में डॉक्टरों की बहुत बड़ी कमी है इसके लिए इस बजट में सरकार ने कई मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। गाजीपुर में भी मेडिकल कॉलेज खुलेगा जो 2020 में बनकर तैयार हो जाएगा। कहा कि सरकार डेढ़ लाख वैलनेस सेंटर देश में बनाने जा रही है, जिसमें से 10 सेंटर गाजीपुर में भी अगले तीन माह मे बनकर तैयार हो जाएंगे जहां प्राथमिक चिकित्सा के साथ साथ आयुर्वेद व योग चिकित्सा की भी व्यवस्था होगी। मंत्री ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र मे चल रहे तीन एम्बुलेंस चिकित्सा वैन की आवश्यकता को देखते हुए जल्द ही संख्या बढाकर प्रत्येक विधानसभा के लिए एक एक वैन की व्यवस्था की जाएगी। आयुष्मान भारत पर उन्होने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरु की गयी आयुष्मान भारत योजना के द्वारा गरीबों की चिकित्सा सुविधा के साथ इस योजना से लोगों को रोजगार का भी इंतजाम होगा। इसके आने से शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अस्पताल खुलेंगे जहाँ प्राथमिक तथा द्वितीय, तृतीय स्तर की चिकित्सा सुविधा होगी। इस शिविर मे अपनी सेवा देने पहुंचे हेरिटेज हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. राना गोपाल (गुर्दा),डा. एएस ठाकुर(नेत्र),डा. विशाल (दंत रोग),डा. एल के वर्मा (सर्जन),डा. नितिन अग्रवाल(अस्थि रोग), डा. स्मिता (मेडिसिन),डा. आशुतोष (क्षय व चेस्ट रोग, डा. दीपा (स्त्री रोग),डा. विजय (सर्जन),डा. शाइमा (स्त्री रोग),डा. दीपा,डा. प्रदीप तथा डा नीरज आनंद बाल रोग विशेषज्ञ तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्यों को मंत्री जी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
इस स्वास्थ्य शिविर मे विभिन्न प्रकार के कुल 1152 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार व दवा इलाज किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, ओम प्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्ता, सरोज मिश्रा,चतुर्भुज चौबे, विभा पाल, कमलेश प्रकाश, सुरेश बिंद मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, प्रधान अरविंद कुमार, बसावन बिंद, अभय मौर्य रविंद्र श्रीवास्तव, मनोज बिंद,गोपाल राय, प्रफुल्ल चंद्र राय,सिद्धार्थ राय,अभिषेक राय,हिमांशु राय,शशि, नितेश,जयप्रकाश राय,सशांक,सत्यम सहितउप जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Views: 6









