पुलिस ने पकड़ी अवैध रुप से रखी साढ़े सात लाख की शराब

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),24 सितम्बर 2018। शराब माफियाओं पर कब्जा करने में एक बार फिर पुलिस को कामयाबी मिली है। इस बार सक्रिय डायल सौ के चालक ने एक पम्पिंग सेट पर छिपा कर रखे अवैध शराब के पांच सौ पेटियों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। घटना बड़ेसर थाना क्षेत्र के दहेदू गांव की है, जहां आरक्षी रामनिवास ने आज सुबह गांव के रामविलास यादव के पम्पिंग सेट पर शराब होनेकी सूचना अपने विभागीय अधिकारियों को दी। शराब रखे होने की सूचना पर कासिमाबाद व बड़ेसर पुलिस मौके पर पहुंची।बड़ेसर थानाध्यक्ष श्याम जी यादव के अनुसार पांच सौ पेटी शराब तथा रामविलास यादव को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।रामविलास यादव ने बताया है कि यह शराब पंजाब के मोहाली से आया है, जो बिहार में सप्लाई के लिए जाने वाली थी। बरामद शराब की कीमत तकरीबन साढ़े सात लाख रुपये बताई गयी है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply