डाक टिकट ! संत गणिनाथ पर आज जारी

रिपोर्ट – शशि कान्त शर्मा


गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),23 सितम्बर 2018। मद्धेशिया समाज के अध्यात्मिक गुरु बिहार के पलवइया मे जन्मे अध्यात्मिक संत गणिनाथ जी महाराज के नाम पर आज शहर के लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने डाक टिकट जारी किया। मद्धेशिया समाज के लोगों के भारी जन समुदाय के उपस्थिति मे केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रिमोट से डाक टिकट पट का अनावरण किया । अपने सम्बोधन में कहा कि यह देश उन संत महात्माओं का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने समय समय पर देश को दिशा देने का कार्य किया है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत गणीनाथ के नाम पर स्मारक स्थल को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कोषाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को विधायक डा संगीता बलवन्त,विधायक सुनिता सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,कृष्ण बिहारी राय, विनय प्रकाश सिंह पीजीएमएस लखनऊ ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुबाष गुप्ता, रमाशंकर फौजी,श्यामबली मद्धेशिया, मारकंडेय गुप्ता, कमलेश गुप्ता,भोला गुप्ता सहित मद्धेशिया समाज के लोगों की भारी भीड रही। समारोह की अध्यक्षता कान्ता गुप्ता व संचालन विद्युत प्रकाश ने किया।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply