तस्करी ! 60 लाख की चरस संग दो गिरफ्तार
नरकटियागंज, 19 सितम्बर 2018। एसएसबी की स्पेशल टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इनरवा के पचरौता में तैनात एसएसबी जवानों के सहयोग से जिंगना नाला के समीप से छह किलोग्राम चरस व बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब साठ लाख रुपये बताई गई है।
घटना के सम्बन्ध में 44 वीं बटालियन के सेनानायक राजेश टिक्कू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 428 के रास्ते तस्करी कर मादक पदार्थ जाने वाली है। इस सूचना पर उन्होंने नरकटियागंज बेस कैंप से एक टीम बनाकर पचरौता भेजी गई। संयुक्त कार्रवाई में जिंगना नाला के पास एक बाइक पर आ रहे दो युवकों को गिरफ्त में लेकर तलाशी ली गयी तो बाइक में छुपाकर कर रखे गये प्लास्टिक के 12 पैकेट में छह किलो चरस बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटांड़ निवासी विनोद चंद्र दास एवं बृजेश साह के रुप में हुई। दोनों तस्करों को चरस व बाइक के साथ विधि कार्रवाई हेतु भंगहा पुलिस को सौंप दिया गया।
Views: 4









