चालान ! वाहन स्वामियों से वसूले 11 हजार
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),19 सितम्बर 2018। यातायात पुलिस ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिग अभियान चलाया ।पुलिस ने पैतीस वाहनों का चालान कर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
बताया गया कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को सीट बेल्ट व बिना हेलमेट लगाए चालकों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में आज दोपहर यातायात प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी सदलबल अफीम फैक्ट्री के पास वाहनों की चेकिंग आरम्भ कर दी। इसके उपरांत यातायात पुलिस टीम भुतहियाताड़, विशेश्वरगंज के पास भी अभियान चलाकर वाहनों की जांच पड़ताल की।
Views: 14








