बदमाशों से मुठभेड़ में सिपाही घायल
जौनपुर (उत्तर प्रदेश),19 सितंबर 2018।मुखबिर की सूचना पर सुजानगंज थाना क्षेत्रके अम्बे मंदिर के पास दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में एक आरक्षी घायल हो गया जबकि एक घायल बदमाश को उसका साथी अपने साथ लेकर चम्पत हो गया।
पुलिस सूत्रो के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे सुजानगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश मां अम्बे मंदिर के पास किसी बड़े घटना हेतु मौजूद है।
मुखबिर की सूचना पर आरक्षी सुखनंदन और रहमती अली मंदिर के पास पहुंचे तो पुलिस देख दोनों बदमाश रंगवा मोड़ से बेर्रा घाट की ओर भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया ,जिससे सिपाही रहमत अली के पैर में गोली लग गयी। अपने बचाव में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस का कहना है कि एक बदमाश के कमर में गोली लगी है पर उसका साथी उसे लेकर फरार हो गया। घायल सिपाही का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस बदमाशों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
Views: 6









