गोवा ! कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा,  चिट्ठी लेकर राजभवन पहुंचे विधायक

गोवा, 17सितम्बर 2018। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अस्वस्थ रहने के बीच कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस के 14 विधायक आज सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने राजभवन जा पहुंचे, परन्तु राज्यपाल के मौजूद नहीं होने पर प्रतिनिधिमंडल सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली चिट्ठी वहीं छोड़कर वापस आ गया।
उल्लेखनीय है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पिछले कुछ महीने से गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी बीमारी को देखते हुए किसी नए चेहरे को सरकार की कमान देने की अटकलों के बीच बीजेपी ने इससे इनकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर कल रविवार को पर्रिकर को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया जहां चेकअप के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कांग्रेस के विधायक राजभवन के आगे जमा हुए हैं। प्रदेश में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। उन्होंने यहां मीडिया के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि मनोहर पर्रिकर के बीमार रहने से राज्य के विकास के काम पिछले कुछ महीनों से ठप पड़ गए हैं।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply