पुरस्कार ! विराट कोहली और मीराबाई चानू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित
नई दिल्ली, 17 सितम्बर 2018 । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तथा
भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी इस वर्ष खेल के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाने हेतु नामित किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में कोहली के नाम चर्चा हुई थी,पर उन्हें तब चुना नहीं गया था। सचिन तेंदुलकर को वर्ष 1997 और महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2007 के बाद खेल रत्न पाने वाले वह तीसरे क्रिकेटर होंगे।
वहीं चानू ने हाल ही में इस वर्ष अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इससे पूर्व उन्होंने पिछले वर्ष वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल किया था।
Views: 4
Advertisements









