रावण ! रात में निकला बाहर

सहारनपुर(उत्तर प्रदेश),14 सितम्बर 2018 । यूपी सरकार द्वारा कल देर शाम रावण की रिहाई के आदेश जारी होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहारनपुर जेल प्रशासन ने रावण को देर रात पौने तीन बजे जेल से रिहा कर दिया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में सहारनपुर में सिलसिलेवार जातीय संघर्षों में चार लोगों की मौत हो गई थी। शब्बीरपुर हिंसा के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद “रावण” को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रासुका लगाया गया था ,जिसके कारण वह पिछले 15 महीनों से जेल के सिकंजे के पीछे कैद थे। कुछ समय पूर्व रावण की मां ने प्रदेश सरकार से उसकी रिहाई की गुहार लगाई थी, जिसके बाद गुरुवार को ही प्रदेश सरकार ने रावण की रिहाई के आदेश जारी किए थे।
सहारनपुर जिला जेल के बाहर भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता रात में अपने नेता के इंतजार में इकट्ठा थे, जिन्होंने बाहर निकलते ही अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। जेल से बाहर आते ही रावण ने प्रदेश सरकार पर कसकर हमला किया और कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है। अब सरकार से सीधे लड़ाई लड़ी जाएगी। अब लोगों से वर्ष 2019के चुनाव में बीजेपी को सत्‍ता से उखाड़ फेंकने के लिए कहूंगा। अपनी रिहाई पर कहा कि ‘सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश से डर गई थी, इसलिए जल्दी से मेरी रिहाई के ओदश देकर वह खुद को बचा रही है।’


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply