दिव्यांग शादी ! शादी पर सरकार देगी 35 हजार रुपए

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),14 सितम्बर 2018।दिव्यांगजनों को शादी करने पर प्रदेश सरकार प्रोत्साहन के रुप में उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगी। दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दिव्यांग दंपती को राज्य सरकार द्वारा 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह जानकारी विभाग के निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वही दिव्यांग पुरुष पात्र होंगे, जिनकी उम्र 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य तथा युवती के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग दंपती ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके अन्तर्गत युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार और युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जायेगी । यदि महिला व पुरुष दोनों दिव्यांग हैं तो उन्हें 35 हजार रुपये मिलेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply