सुरक्षा !सुरक्षा बलों हेतु स्वदेशी एंटी न्यूक्लियर मेडिकल किट तैयार
नई दिल्ली, 14 सितम्बर 2018। राष्ट्र की रक्षा में रत सुरक्षा बलों (अर्धसैनिक और पुलिस बलों) की सुरक्षा हेतु परमाणु चिकित्सा और सहयोगी विज्ञान संस्थान ने पहली स्वदेशी ऐंटी न्यूक्लियर मेडिकल किट तैयार कर ली है। परमाणु हमले के दौरान जवानों के उपचार और उनके बचाव के लिए इस कीट का उपयोग किया जा सकता है। इससे परमाणु युद्ध या रेडियोधर्मी रिसाव की वजह से गंभीर रूप के घायल जवानों की चिकित्सा में सहुलियत होगी। उच्च स्तरीय इस किट को तैयार करने हेतु संस्थान पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहा था। पूर्ण रुप से स्वदेशी इस किट में करीब 25 सामग्री हैं, जिनका अलग-अलग ढंग से प्रयोग किया जा सकता है। इसमें रेडिएशन के असर को कम करनेवाले रेडियो प्रोटेक्टर, बैन्डेज, गोलियां, मलहम आदि शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक ए. के. सिंह ने बताया कि अबतक भारत इस किट को रणनीतिक रूप से रूस और अमेरिका से भारी मूल्य पर खरीदता रहा है। इस स्वदेशी किट के बनने से देश को काफी लाभ होगा।
Views: 3







