हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कानपुर में चढ़ा पुलिस के राडार पर

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),13 सितम्बर 2018।कानपुर में आतंकी मिशन को अंजाम देने की फिराक में लगे आतंकी को एटीएस ने एनआइए के सहयोग से आज कानपुर के शिवनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। हिज्बुल मुजाहिदीन के इस संदिग्ध आतंकी की पहचान असम के कमर-उज-अमन उर्फ डॉ हुरैरा के रूप में हुई। उसके मोबाइल में कानपुर के एक मंदिर की रेकी का वीडियो भी मिला। उसने बताया कि उसे कानपुर आतंकी मिशन पर भेजा गया था।
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी एटीएस ने एनआईए की मदद से आज उसे कानपुर के शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आतंकी का नाम कमर-उज-जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन है। उसने कश्मीर के किश्वतवाड़ा में आतंकी ट्रेनिंग ली है। पुलिस के मुताबिक, 2008 से 2012 तक कमरुद्दीन के फिलीपींस में रहने की जानकारी भी मिली है।


उल्लेखनीय हैकि अप्रैल में उसने डॉ हुरैरा के नाम से एके-47 के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी, तभी से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं।

Views: 2

Advertisements

Leave a Reply