झटका जोर का ! मेघायल में पांच बार मुख्‍यमंत्री रहे  वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता डोनवा देथवेल्सन लपांग ने दिया इस्‍तीफा

मेघालय ,14 सितम्बर 2018। पार्टी को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश में पांच बार मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डोनवा देथवेल्सन लपांग ने अपनी उपेक्षा से खिन्न होकर पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। लपांग ने पार्टी नेतृत्व पर ‘वरिष्ठ नेताओं’ की अनदेखी का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार रात भेजे इस्तीफे में लपांग ने कहा कि वह “अनिच्छा और भारी मन से इस्तीफा दे रहे हैं।” मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के पूर्व प्रमुख ने एआईसीसी पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों को दरकिनार करने की नीति पर चलने का आरोप लगाया। पत्र में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों की सेवा एवं योगदान पार्टी के लिए उपयोगी नहीं रह गई हैं।इस प्रतिबंध ने मुझे निराश कर दिया और मुझे पार्टी से अलग होने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रतियां मीडिया म भी जारी कर दी ।
ज्ञातव्य है कि श्री लपांग वर्ष 1992 में पहली बार मेघालय के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 2003, 2007 और 2009 में भी मुख्यमंत्री बने। एआईसीसी के मेघालय के प्रभारी महासचिव लुइजिन्हो फलेरो ने कहा कि वह पिछले तीन साल से लपांग से नहीं मिले हैं। वहीं, एमपीसीसी के अध्यक्ष सेलिस्टिन लिंग्दोह ने लपांग के पार्टी छोड़ने के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया है।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply