कर्ज में डूबे राजेश ने फांसी लगाकर दे दी जान
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),14 सितम्बर 2018। बिरनो थाना क्षेत्र के गुलालसराय निवासी राजेश बांसफोर 52 वर्ष ने रात में पेड़ पर लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर दिया। आज प्रातः लोगों ने नीम के पेड़ पर लटके शव को देख शोर मचाया। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद बाहर गये थे और आज अचानक उनके पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली है। पता चला कि राजेश पर स्वयं सहायता समूह का लगभग डेढ़ लाख रुपया बकाया था जिसके भुगतान के लिए उस पर दबाव था और वह इतना पैसा देने की स्थिति में नहीं था। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।
Views: 0
Advertisements









