पुलिस पर फायर झोंक भागनेवाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),11 सितम्बर 2018।वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने से बचने हेतु एक बदमाश ने पुलिस पर ही गोली दाग दी।अपनी फितरत में कामयाब न होने पर वह भागा पर पुलिस ने उसे असलहे संग धर दबोचा।
बताया गया कि मुहम्मदाबाद कोतवाली के शाहनिन्दा चौकी प्रभारी संजय यादव महादेवा मोड़ पर कल देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी बजरिये मुखबिर सूचना मिली कि मंदिर मार्ग पर ब्रह्मा बाबा स्थान के पास एक संदिग्ध अपराधी मौजूद है। सतर्क पुलिस टीम जब उसे पकड़ने हेतु बढ़ी तो वह पुलिस पर ही फायर कर भागा पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया।गिरफ्तार युवक की पहचान खरडीहा निवासी रजनीश राय के रूप में
हुई। बताया गया कि वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी बदमाश अमित राय का साथी है। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए आज उसे जेल भेंज दिया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply