अवैध असलहे संग दो गिरफ्तार

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),11 सितम्बर 2018। शादियाबाद थाना पुलिस ने कल शाम क्षेत्र के सरायसदकर निवासी दो युवकों को असलहे संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम बेसो नदी में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ रहे थे, तभी सरायसदकर निवासी अमन यादव व राहुल यादव वहां पहुंचे कर तमंचा व चाकू के बल पर उन्हें धमकाने लगे। तभी किसी ने यह जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने अमन यादव से तमंचा, कारतूस और राहुल यादव के पास से चाकू बरामद किया । थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आज दोनों को जेल भेज दिया गया है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply