अवैध तमंचा व कारतूस संग दो धराये

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 12 सितम्बर 2018। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल देर रात औड़िहार बाजार से पार्टी में लिप्त अवैध असलहाधारी दो युवकों को गिरफ्तार कर आज जेल भेंज दिया। गिरफ्तार युवकों की शिनाख्त चिंटू व प्रदीप उर्फ राजू के रूप में हुई। इनके पास से नाइन एमएम का पिस्टल व एक जिंदा कारतूस तथा दुसरे के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि कल रात मुखबिर ने एसआइ फूलचंद पांडेय को सूचना दी कि औड़िहार निवासी कुछ युवक औड़िहार गांव में बाराह घाट जाने वाली सड़क पर एक मकान में मौजूद हैं। इस सूचना पर एसआइ फूलंचद पांडेय, सैदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी ने हमराहियों संग उक्त मकान पर छापा मारा।वहां मौजूद पांच युवकों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था पूछताछ के बाद तीन युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया और असलहा संग पाये जाने वाले दोनों युवकों को जेल भेंज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply