अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पाकर प्रफुल्लित है जिले का पुलिस मोहकमा
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),11 सितम्बर 2018। जिले के लिए फक्र की बात है कि वालीबाल के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पुलिस इंसपेक्टर बलवान सिंह इस समय खानपुर थाने के प्रभारी हैं। वॉलीबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश को कीर्तिमान स्थापित किया है। लम्बे चौड़े डीलडौल और गठीले बदन के स्वामी बलवान सिंह मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील क्षेत्र के अथाई गांव के किसान मुबारक सिंह के सुपुत्र हैं। पुलिस सेवा में आने से पूर्व वे रेलवे, एयरफोर्स, ओएनजीसी विभाग में अपनी सेवा देने के बाद के बाद सन 2000 से उत्तरप्रदेश पुलिस की सेवा कर रहे हैं। अपनी काबिलियत के बल पर उन्हें वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार “लक्ष्मण पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे अपनी लगन और मेहनत के बल पर सन 2000से 2006तक राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी कामयाबी इसी से परिलक्षित होती है कि इस दौरान उन्होंने विश्व के बत्तीस देशों में प्रतिभाग करते हुए विश्व में देश का नाम रोशन किया है।उन्होंने वर्ष 2001में तेहरान के एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक,वर्ष 2002में राशिद कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक , वर्ष 2003में अंतरराष्ट्रीय अदीत्यन कप (हैदराबाद )का कांस्य पदक अपने नाम किया था। बताया गया कि वे दस वर्ष की अवस्था से ही वॉलीबाल खेलना आरम्भ कर दिया था और रहे सत्रह वर्ष की उम्र में प्रदेश वॉलीबाल की टीम में चयनित हो गये थे। इंदौर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित होकर देश विदेश में वॉलीबाल खिलाड़ी के रूप में ख्याति अर्जित कर अपने विभाग व देश का नाम रोशन किया है।
Views: 4









