दुर्घटना ! सेना का मिग- 27विमान क्रैश

जोधपुर (राजस्थान),04 सितम्बर 2018। आज मंगलवार की सुबह जोधपुर के बनाड़ के देवलिया गांव के समीप वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जल उठा जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। यह वायुसेना का मिग- 27 विमान था जो सम्भवतः तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। विमान गिरने से वहां आग लग गयी। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई। इस हादसे में विमान के पायलट सुरक्षित रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान खाली स्थान पर गिरा पर उसके गिरने से खाली स्थान पर आग लग गई,जिस स्थान पर प्लेन क्रैश हुआ, उसके आसपास के सभी लोग सुरक्षित हैं ।आग को फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया। एयरफोर्स के जवान और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच स्थिति की जानकारी में लगे रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply