टीकाकरण ! रोटा वायरस वैक्सीन से मिलेगी डायरिया से निजात
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 04 सितम्बर 2018। प्रदेश की महिला, बाल एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने आज बच्चों को उल्टी-दस्त (डायरिया) से बचाने वाली रोटा वायरस वैक्सीन पिलाकर उसे नियमित टीकाकरण में शामिल कर दिया। ये पेंटा वैक्सीन के साथ प्रत्येक नवजात को उसके जन्म के छठे, 10वें और 14वें सप्ताह (डेढ, ढाई और साढ़े तीन माह) पिलायी जाएगी। ये वैक्सीन 57 लाख बच्चों को डायरिया से बचाएगी। मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रोटा वायरस बच्चों में उल्टी व दस्त का मुख्य कारण है। इसके कारण गंभीर अवस्था में बच्चों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। कभी-कभी यह जानलेवा भी हो जाते हैं। नियमित टीकाकरण में शामिल रोटा वायरस वैक्सीन बच्चों को गंभीर दस्त से सुरक्षा देगी। अन्य वैक्सीन के साथ ही अब बच्चों को इसकी खुराक दे दी जायेगी जो भविष्य में बच्चों को डायरिया से बचायेगी।
Views: 4









