हादसे में दो की गयी जान…

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),04 सितम्बर 2018। आज मंगलवार का दिन जिले के दो परिवारों के लिए अमंगलकारी रहा। एक तरफ जहां रेल से कटकर एक दुकानदार की मौत हो गयी, वहीं दूसरी तरफ गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। आज प्रातः करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत कबीरपुर निवासी बब्बीन गोंड़ 45 वर्ष पुत्र गजाधर गोंड़ का रेल पटरी पर कटा शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जूट गयी। लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि आज प्रातः जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो रेल पटरी पर कटा शव दिखाई दिया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जूट गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान बबन गोड के रूप मे किया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने लाश कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरणपोषण करने वाले बबन की मृत्यु कैसे और किन परिस्थितियों में हुई ,इसका पता नहीं चल सका।
दूसरी हृदयविदारक घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में घटी, जहां
गंगा में नहाते समय मुन्ना यादव 30 वर्ष की मृत्यु हो गई। वह दोपहर में छोटा महादेवा गंगा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में जा पहुंचा जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। डूबने की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया और परिजन रोते हुए घाट तक पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाशी में लगी है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply