शिक्षक दिवस ! सरस्वती व शिक्षक श्री से सम्मानित होंगे शिक्षक

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 03 सितम्बर 2018। प्रदेश सरकार ने सरस्वती और शिक्षक श्री पुरस्कारों की घोषणा की है। इसके तहद तीन विशिष्ट शिक्षकों को सरस्वती तथा तथा छः शिक्षकों को शिक्षकश्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सरकार द्वारा सरस्वती सम्मान के तहत 3 लाख और शिक्षक श्री सम्मान के तहत 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। शासनादेश के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रो. राजीव मनोहर, राजकीय पीजी कॉलेज, हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह और देव नागरी महाविद्यालय, मेरठ में भौतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रो. डॉ. बिजेंद्र सिंह यादव को सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार सिंह व डॉ. मोनिशा बनर्जी सहित छह शिक्षकों को शिक्षक श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply