सुरक्षा बलों ने किया तीन आतंकियों को ढेर
नई दिल्ली,02 सितम्बर 2018 ।आतंकवादियों के विरुद्ध की जा रही कारर्वाई के तहत शनिवार को बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के परिजनों को आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने के बाद भी आतंकियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की कार्रवाई निरन्तर जारी रही। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों को कई हथियार व अन्य सामग्री बरामद हुई है । सम्भावना है कि ये आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे। इससे पूर्व आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के 10 परिजनों और रिश्तेदारों को अगवा कर लिया था। आतंकी संगठन हिज्बुल की ओर से उन्हें छोडऩे के बदले में उसके रिश्तेदारों को छोड़ने की मांग की गई थी। हिज्बुल आतंकी रियाज नायकू ने धमकी देते हुए कहा कि अगले 3 दिन में उसके सभी रिश्तेदारों को छोड़ दिया जाए वरना इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहें।। इससे पूर्व शुक्रवार शाम 5 बजे आतंकियों ने 10 में से 3 बंधकों को छोड़ दिया था। शुरुआत में छोड़े गए तीन बंधकों में से एक कुलगाम में डिप्टी एसपी के भाई भी शामिल रहे । उनकी पहचान गौहर अहमद मलिक के रूप में की गई थी।
Views: 1









