आकाशीय बिजली ! पांच लोग मौत के मुंह में समाये तो कई झुलसे

शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश ), 02 सितम्बर 2018।कल शाम आकाशीय बिजली गिरने से जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य कई लोग बुरी तरह झुलस गये।


बताया गया कि कांठ थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव के कुछ बच्चें रिमझिम बारिश के दौरान शाम करीब पांच बजे खाली मैदान में अपने पशु चरा रहे थे। उसी दौरान बारिश के साथ कड़कड़ाती बिजली गिरी। जिससे मोहित 25 वर्ष, बबलू आठ वर्ष, अनमोल 10 वर्ष और डब्लू 9 वर्ष की झुलस कर मौत हो गई। इसकी चपेट में आने से डब्लू के भाई विपिन समेत पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इसी क्षेत्र के नबीपुर में आठ वर्षीय बच्ची वंदना की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि अलग-अलग स्थानों पर चार लोग झुलस गये।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply