श्रद्धांजलि !ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ०प्र० के प्रान्तीय उपाध्यक्ष के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),02 सितम्बर 2018। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ० प्र० की जिला इकाई की आपात बैठक आज मिश्र बाजार स्थित वाचनालय पर संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र. के प्रांतीय उपाध्यक्ष पं. राजितराम द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर उपस्थित पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके उपरांत उपस्थित पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने एवं मृतात्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी। इससे पूर्व आपात बैठक में वक्ताओं ने उनके कई संस्मरण सुनाते हुए कहा कि स्वर्गीय द्विवेदी ने ग्रामीण पत्रकारिता के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय द्विवेदी ने लेखनी के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के सजग प्रहरी के रूप में अतुलनीय योगदान दिया। उनके निधन से पत्रकार जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष मुन्नी लाल पाण्डेय, महामंत्री द्वय डा.ए के राय, श्रीवर पांडेय, राम अवतार यादव, सत्येंद्र नाथ शुक्ला, ओम प्रकाश पांडेय, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद राय, राजेंद्र सिंह यादव, आर एन राय, के एन शर्मा, अरुण कुमार पांडेय, कमल किशोर, रामजन्म कुशवाहा, कमलेश पांडेय, रजत श्रीवास्तव, हसीन अंसारी आदि प्रमुख रहे।


रिपोर्ट – आर.एन.राय

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply