धारदार हथियार से हत्या कर फेंका शव बरामद, मोबाइल ने कराई शिनाख्त
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),02 सितम्बर 2018।सुहवल थाना अन्तर्गत सुहवल-ढढ़नी मार्ग के अंधारीपुर गाँव के निकट आज सुबह एक अज्ञात करीब 25 वर्षीय युवक का लहुलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की तहकीकात में जूट गयी।जमानियाँ पुलिस उपाधीक्षक रामबहादुर सिंह, सुहवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पाण्डेय, मय भारी पुलिस बल के साथ मौकेपर पहुच शव की शिनाख्त में जूट गय परन्तु शव की पहचान नहीं हो सकी ,तभी अचानक कुछ दूर पर शव से कुछ ही दूर पर किसी मोबाइल की रिंगटोन बजने लगी। पुलिस ने वहां पहुंच मोबाइल को कब्जे में लेकर बात की। वार्ता के क्रम मे पता चला कि यह शव बेटावरकला निवासी धनंजय राय पुत्र व्रह्मा नन्द राय का है। जो शनिवार को दोपहर में कपड़ा खरीदने गाजीपुर गये थे और फिर घर नहीं लौटे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी पर धनंजय के परिवार के लोग आनन फानन में रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त पूर्ण की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेंज दिया तथा घटना का पर्दाफाश करनेमें जूट गयी है।
Views: 4









